अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी सूत्रों नें यह बात मानी है कि अब्बास ज़की नें कुछ दिन पहले दमिश्क़ में राष्ट्रपति बश्शारुल असद से मुलाक़ात के दौरान क़तर के नए अमीर तमीम बिन हम्द बिन ख़लीफ़ा आले सानी का एक ख़त उनको सौंपा जिसमें तमीम बिन हम्द नें इच्छा व्यक्त की कि क़तर और सीरिया के सम्बंध बेहतर हों।क़तर के अमीर नें कहा कि क़तर में नई सरकार सत्ता में आई है और विदेश नीति पूरी तरह से बदल दी गई है इसलिये दोनों देशों के बीच सम्बंध अच्छे होने के लिये रास्ता बनेगा। उधर लेबनानी अख़बार अल सफ़ीर नें अपने विश्लेषण में लिखा है कि इस संदेश का अर्थ यह है कि क़तर अपने विदेश नीति बहुत तेज़ी के साथ परिवर्तित कर रहा है क्योंकि इस पॉलिसी को अचानक और एक ही स्टेप में बदलना सम्भव नहीं है।इस अख़बार नें लिखा है कि ज़की अब्बास को क़तर के अमीर नें उस समय सीरिया जाने का मिशन सुनाया था जब उन्होंने कुछ समय पहले महमूद अब्बास से मुलाक़ात की थी।इसमें कोई शक नहीं है कि क़तर की तरफ़ से की गई आर्थिक सहायता से सीरिया का एक बड़ा हिस्सा तबाह व बर्बाद हो चुका है और दमिश्क़ नें भी बार बार क़तर के इस काम की निंदा की है। क़तर नें सीरिया के ख़िलाफ़ आतंकवादियों को तीन अरब डॉलर की मदद उपलब्ध करा के इस देश की वीरानी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
14 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472694
फ़िलिस्तीनी सूत्रों नें यह बात मानी है कि अब्बास ज़की नें कुछ दिन पहले दमिश्क़ में राष्ट्रपति बश्शारुल असद से मुलाक़ात के दौरान क़तर के नए अमीर तमीम बिन हम्द बिन ख़लीफ़ा आले सानी का एक ख़त उनको सौंपा जिसमें तमीम बिन हम्द नें इच्छा व्यक्त की कि क़तर और सीरिया के सम्बंध बेहतर हों